बोकाजन (असम), दो अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन, पहचान और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
यहां एक चुनावी रैली में गांधी, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी घोषणापत्र का अनावरण किया।
11 संकल्प शासन, पहचान, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
कांग्रेस ने 29 मार्च को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की यात्रा के दौरान पहले ही “पांच गारंटी” जारी कर दी थी।
126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पीटीआई टीआर टीआर एनएन एनएन
(यह रिपोर्ट ऑटो-जेनरेटेड सिंडिकेट वायर फीड के हिस्से के रूप में प्रकाशित की गई है। हेडलाइन के अलावा, एबीपी लाइव द्वारा कॉपी में कोई संपादन नहीं किया गया है।)
नवी मुंबई निकाय चुनाव: शिवसेना और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी, गठबंधन की घोषणा नहीं


