दीफू (असम), नौ अप्रैल (भाषा) सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के संबंध में असम के कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के अंदर मतदान प्रक्रिया को दिखाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वीडियो कथित तौर पर दीफू निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के अंदर शूट किया गया था और घटना की जांच शुरू की गई है।
मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल पर प्रतिबंध है, प्रवेश से पहले मतदाताओं द्वारा फोन, बैग और अन्य ऐसी वस्तुओं को जमा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रावधान किए गए हैं।
एक अधिकारी ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के संबंध में कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक घटना सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के अंदर चुनाव प्रक्रिया को दिखाया गया है।”
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिकारी ने कहा कि तथ्यों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव कानूनों के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
(अस्वीकरण: यह रिपोर्ट ऑटो-जेनरेटेड सिंडिकेट वायर फ़ीड के हिस्से के रूप में प्रकाशित की गई है। शीर्षक के अलावा, एबीपी लाइव द्वारा कॉपी में कोई संपादन नहीं किया गया है।)
नवी मुंबई निकाय चुनाव: शिवसेना और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी, गठबंधन की घोषणा नहीं


