6.8 C
Munich
Sunday, April 27, 2025

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत


नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। इस मेगा मल्टी नेशन इवेंट में दुनिया भर की शीर्ष महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और मौजूदा विश्व टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जुलाई को खेला जाएगा। सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का क्रिकेट फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। ग्रुप ए का पांचवां मैच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम (यूके) में होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों में 24 साल बाद क्रिकेट की वापसी हुई है। इससे पहले 1998 में इस टूर्नामेंट में क्रिकेट को जगह दी गई थी। लेकिन इस बार सिर्फ महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 31 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह भारतीय मानक समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा।

भारत की चयन समिति ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की कप्तानी करेंगी। टीम में दो विकेटकीपरों को जगह दी गई है। तानिया भाटिया और यास्तिका भाटिया को टीम में जगह मिली है. स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज भी टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, सबभिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, राधा यादव, स्नेह राणा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम: बिस्माह मरूफ (c), मुनीबा अली (wk), अनम अमीन, ऐमान अनवर, डायना बेग, निदा डार, गुल फ़िरोज़ा (wk), तुबा हसन, कायनात इम्तियाज़, सादिया इकबाल, इरम जावेद, आयशा नसीम, आलिया रियाज, फातिमा सना, ओमैमा सोहेली

best gastroenterologist doctor in Sirsa
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Canada And USA Study Visa

Latest article