5.3 C
Munich
Sunday, February 23, 2025

टीम इंडिया विजय परेड: दिल्ली से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया का भव्य जश्न


टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा। बारबाडोस से लौटने के बाद पहले दिल्ली और फिर मुंबई ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की विजय परेड भी ऐतिहासिक रही। इसमें लाखों फैंस शामिल हुए। टीम इंडिया जब वानखेड़े पहुंची तो यहां भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने यहां जमकर डांस किया। इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने फैंस को संबोधित किया। टीम इंडिया को पुरस्कार राशि के तौर पर 125 करोड़ रुपये मिले हैं। भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर स्वदेश लौटी तो उसका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुंबई में आयोजित विजय परेड में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। वानखेड़े स्टेडियम बिना किसी मैच के खचाखच भरा हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी स्टेडियम में चैंपियंस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसी मैदान में हार्दिक पांड्या भी मौजूद थे। उनके लिए लोगों में काफी दीवानगी थी, लेकिन करीब एक महीने पहले हार्दिक पांड्या को इसी मैदान पर कई बार ट्रोल का सामना करना पड़ा था। हमसे जुड़े रहने के लिए शुक्रिया।

3 bhk flats in dwarka mor
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Canada And USA Study Visa

Latest article